Hardoi News: 11 हजार दीपों से जगमगाया शीतला मंदिर
हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: संडीला। पौराणिक शीतला मंदिर में मंगलवार देर रात 107वां दीपोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर और तालाब की सीढ़ियों पर 11 हजार मिट्टी के दीप जलाए गए, जिनकी रोशनी से पूरा परिसर आलोकित हो उठा। दीपोत्सव देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष सर्वेश कुमार यादव, सपा नेता अभिषेक दीक्षित, रामानुज यादव, बसंत सिंह, मोहित यादव उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.