हरदोई, सितम्बर 30 -- Hardoi News: हरदोई। जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद बीएसए प्रभात मिश्र ने 10 खंड शिक्षा अधिकारियों की नवीन तैनाती और अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को नवीन अथवा अतिरिक्त प्रभार वाले विकासखंड में तत्काल कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना बीएसए कार्यालय को देने के निर्देश दिए गए हैं। राजेंद्र सिंह को भरावन, प्रभाकर सिंह तोमर को टंडियावां, राकेश कुमार सिंह को बावन, सीमा गौतम को बेहंदर, सपना रावत को नगर क्षेत्र हरदोई और कृष्ण कुमार त्रिपाठी को कोथावां का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। कृष्ण कुमार त्रिपाठी को कछौना का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।प्रियंका सिंह को सण्डीला की जिम्मेदारी दी गई है। अनिल कुमार झा को हरियावां के साथ पि...