Hardoi News: 10 घंटे तक देरी से पहुंची स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को स्टेशन पर करना पड़ा इंतजार
हरदोई, अक्टूबर 13 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। त्योहारों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे इन ट्रेनों से यात्रियों को राहत देने का दावा कर रहा है, लेकिन घंटों की देरी से चलने के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। हरदोई स्टेशन से होकर गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देर से पहुंच रही हैं। ऐसे में अतिरिक्त किराया देने के बावजूद यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। आमतौर पर यात्री मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सीट या बर्थ नहीं मिलने पर स्पेशल ट्रेनों में टिकट बुक कराते हैं। यात्रियों के मुताबिक, सामान्य किराये की तुलना में 15 प्रतिशत तक अधिक भुगतान करने के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी परेशानी बढ़ा रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.