Hardoi News: 'मेरे सपनों का भारत' में नौनिहालों ने दिखाई कल्पना की उड़ान
हरदोई, अक्टूबर 8 -- Hardoi News: सवायजपुर। केन ग्रोवर पब्लिक स्कूल में 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर शिक्षा, तरक्की, स्वच्छता, रोजगार और देश के विकास से जुड़े अपने विचारों को पोस्टर और भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सांडी अनिल सिंह राजपूत ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और देश के भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। पोस्टर प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कोमल कुशवाहा, अर्जुनम दीक्षित और खुशी सिंह तथा जूनियर वर्ग में अंश भदौरिया, सत्यम दीक्षित और आराध्या सैनी विजयी रहे। भाषण प्रतियोगिता में रजनीश कुमार, कोमल सिंह, अनुष्का सिंह, मिष्ठी सिंह और वैभव प्रताप सिंह ने बेहतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.