हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: हरदोई। आठ साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर प्रदीप शुक्ला उर्फ 'नटरोज' को झांसी के मऊरानीपुर स्थित काली सरकार मंदिर से गिरफ्तार किए जाने के बाद हरदोई लाया गया। यहां कोतवाली में सत्यापन की कार्रवाई की गई। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। शहर के चौहान थोक निवासी प्रदीप शुक्ला कभी आपराधिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा था। उस पर हरदोई में कई मुकदमे दर्ज होने और स्थायी वारंट जारी होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली थी। इसके बाद से वह फरार हो गया था। लंबे समय तक उसकी तलाश की जाती रही पर पता नहीं चल सका था। यह भी पढ़ें- दिव्य दरबार वाले बाबा का खुला राज, काली सरकार के नाम से ठग रहा था शातिर अपराधी बताया जाता है कि फरारी के दौरान प्रदीप कानपुर में भी रहा। बाद में झांसी के मऊरानीपुर क्षेत्र में ...