हरदोई, सितम्बर 20 -- Hardoi News: हरदोई। ‎अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायिक/उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कि विधान परिषद खण्ड शिक्षक स्नातक निर्वाचन निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन किया जा चुका है। निरंतर पुनरीक्षण सम्बन्धी कार्यवाही प्रक्रिया में है। विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के सबंध में मतदेय स्थलों का पुनः निर्धारण सत्यापन कराकर प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाने हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 22 सितंबर को अपराह्न 04:30 बजे स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में एक बैठक हुई। इसमें समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिवों से शामिल होने का अनुरोध किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...