Hardoi News: हरदोई जिला जूडो संघ का पुनर्गठन किया, प्रशांत बने अध्यक्ष
हरदोई, नवम्बर 5 -- Hardoi News: हरदोई। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और जूडो को नई दिशा देने के उद्देश्य से 'हरदोई जिला जूडो संघ' का पुनर्गठन किया गया है। नवीन कार्यकारिणी में प्रशांत पाठक को अध्यक्ष, डॉ. शिवेंद्र रंजन को सचिव तथा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम तिवारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने बताया कि 14 नवंबर को लखनऊ के हजरतगंज स्थित 'इंडियन पैरा जूडो एकेडमी' में सब-जूनियर स्टेट जूडो चयन ट्रायल्स का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आगामी 12 से 16 दिसंबर तक के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में होने वाली सब-जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.