Hardoi News: हिस्ट्रीशीटर पर तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमले का आरोप
हरदोई, अक्टूबर 2 -- Hardoi News: सांडी। अवैध शराब की बिक्री का विरोध करने पर एक जिला बदर रहे हिस्ट्रीशीटर पर तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का आरोप है। पुलिस ने मौके से .315 बोर का एक खोखा बरामद किया है। हालांकि प्रभारी निरीक्षक ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। गांव बेहटी निवासी कमल दास ने तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोसी सूर्यभान चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामलों में आरोपी है। गांव में देशी शराब की बिक्री करता है। कमल दास के मुताबिक, गुरुवार शाम वह घर के पास गाय को चारा डाल रहे थे। तभी सूर्यभान तमंचा लेकर घर से निकला और जान से मारने की नीयत से उन पर फायर कर दिया। गोली चलने पर वह नीचे बैठ गए। इससे जान बच गई। सूचना पर पीआरवी समेत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मौके से .315 बोर का एक खोखा बरामद कर थाने ले आई। घटना के बाद गांव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.