Hardoi News: हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध हालात में मौत, गांव में पुलिस बल तैनात
हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: बेनीगंज। सिंहपुर गांव में सोमवार की दोपहर बाद हिस्ट्रीशीटर 50 वर्षीय चंद्रहास की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर बेनीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की बात कही पर परिजन तैयार नहीं हुए। कुछ लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। चंद्रहास के खिलाफ हत्या, लूट और डकैती समेत कई मामले दर्ज थे। वह कई बार जेल जा चुका था और आजीवन कारावास की सजा भी काट चुका था। कुछ समय पहले ही वह जेल से छूटकर आया था। ग्रामीणों के मुताबिक, पिता बाबू उसे घर में नहीं रहने देते थे। इस कारण वह गांव के पंचायत भवन में रहकर गुजर-बसर करता था और गांव में छोटे-मोटे काम कर अपना पेट पालता था। चंद्रहास के पिता बाबू पर करीब एक दर्जन और भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.