हरदोई, अगस्त 5 -- Hardoi News: अतरौली। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम हिरईखेड़ा मजरा अतरौली में बुधवार तड़के एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हिरईखेड़ा निवासी सर्वेश अर्कवंशी अपनी मां गुलाबा के साथ रहता था। पिता और भाई की पहले ही मौत हो चुकी थी। करीब तीन साल पहले पत्नी वंदिनी से उसका अलगाव हो गया था। परिजनों के अनुसार, सर्वेश नशे का आदी था। मां गुलाबा ने बताया कि मंगलवार रात सर्वेश रोज की तरह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। बुधवार सुबह काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया। अंदर सर्वेश का शव कमरे की छत...