Hardoi News: हिन्दी दिवस पर तीन दिनों तक होंगी प्रतियोगिताएं
हरदोई, सितम्बर 1 -- Hardoi News: हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था सरस्वती सदन सेवा समिति की बैठक मंगलवार को संस्था के सभागार में हुई। अध्यक्षता कर रहे संस्था अध्यक्ष श्रवण मिश्र राही ने कहा कि गत सालों की भांति इस साल भी हिन्दी दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही विचार गोष्ठी होगी। समारोह को संस्था के पूर्व अध्यक्ष रहे स्मृतिशेष अरुणेश वाजपेयी की 75वीं जयंती पर श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित किया गया है।संस्था के मंत्री मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि तीन दिवसीय हिन्दी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रथम दिवस 13 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे से हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता व पूर्वाह्न 11:30 बजे से हिन्दी भाषण प्रतियोगिता होगी। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: संस्कृति महोत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.