Hardoi News: हादसे में महिला सिपाही समेत दो पुलिसकर्मी घायल
हरदोई, जुलाई 6 -- Hardoi News: हरदोई। एक घंटे के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में ड्यूटी पर तैनात एक महिला और एक पुरुष सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। पहला हादसा बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के खतौनाखेड़ा के पास हुआ। झांसी निवासी 24 वर्षीय सिपाही मयंक कुमार अपने साथी सिपाही कल्याण यादव के साथ बाइक से सुरजीपुर हल्का क्षेत्र की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मयंक उछलकर सड़क पर सिर के बल गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट पहने होने के कारण बाइक चला रहे कल्याण यादव को मामूली चोटें आईं। थाना प्रभारी मार्कंडेय सिंह ने घायल को सीएचसी टोडरपुर भिजवाया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.