Hardoi News: हादसे में घायल युवक की सातवें दिन मौत
हरदोई, नवम्बर 17 -- Hardoi News: पाली। रोड एक्सीडेंट में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान सातवें दिन लखनऊ में मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम मच गया। चार बच्चों में सबसे छोटे बेटे की मौत के गम में माता पिता बदहवास हो गए। सोमवार सुबह लखनऊ से शव आने के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव कहारकोला निवासी सोनेलाल मिश्रा नौ नवम्बर को अपने छोटे बेटे प्रशांत उर्फ आजाद के साथ बाइक से किसी काम से पड़ोसी गांव ददेयूरा जा रहे थे। बाइक प्रशांत चला रहा था। गांव से मुख्य मार्ग पर आने वाली सड़क पर सामने से बाइक लेकर आए गाँव निवासी एक युवक ने प्रशांत की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में सभी घायल हुए थे। प्रशांत के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। इलाज के लिए परिजन उसे हरदोई लेकर गए थे। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टर ने उसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.