Hardoi News: हादसे में घायल युवक की छह दिन बाद मौत
हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: शाहाबाद, संवाददाता। शाहाबाद क्षेत्र में हर्रई गांव के पास सड़क हादसे में घायल युवक की छह दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाहजहांपुर जिले के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के विशाफ कला गांव निवासी सोलंकी वर्मा के मुताबिक, उसका 30 वर्षीय भाई शिवरतन सिंह पुत्र मुनीष चंद्र राजमिस्त्री का काम करता था। 19 अक्टूबर की शाम वह काम से बाइक से घर लौट रहा था। हर्रई गांव के पास उसकी बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे शाहाबाद सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन पहले उसे शाहजहांपुर ले गए और हालत गंभीर होने पर लखनऊ में भर्ती कराया, जहां उपचार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.