Hardoi News: हादसे में घायल जीजा व साले की नवें दिन मौत से मचा कोहराम
हरदोई, अगस्त 25 -- Hardoi News: सांडी। करीब नौ दिन पहले बाइकों की आमने-सामने भिड़न्त में घायल जीजा और साले की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों खेती किसानी करते थे। 16 अगस्त को गांव आदमपुर निवासी जगतराम अपनी ससुराल हसनापुर से साले संजीव उर्फ संजय के साथ बाइक पर सवार होकर घर आ रहे थे। चितथरिया पीर स्थान के पास सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद हालत में सुधार नहीं होने पर दोनों को लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार की सुबह दोनों ने दम तोड़ दिया। संजय के पुत्र विजय ने थाने पर पहुंचकर कारवाही के लिए तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.