हरदोई, अगस्त 26 -- Hardoi News: हरपालपुर। हरपालपुर कस्बे के मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात बाइक सवार कैंटीन संचालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के खसौरा गांव निवासी नरदेव कस्बे में स्थित देसी शराब की दुकान पर कैंटीन चलाते थे। मंगलवार रात करीब 10 बजे उन्होंने कैंटीन बंद कर दी। बाइक में पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मुख्य मार्ग पर पहुंचे तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतनी तेज था कि नरदेव सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कर...