Hardoi News: हाकिमों ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
हरदोई, सितम्बर 29 -- Hardoi News: हरदोई। जिला जज रीता कौशिक, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अस्पताल एवं विभिन्न बैरकों का निरीक्षण किया। जिला जज ने कारागार अस्पताल में भर्ती बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। कारागार में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने तथा बंदियों को नियमानुसार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भवनाथ पांडेय, जेल अधीक्षक अमन प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.