Hardoi News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से रिटायर अधिकारी, मौत
हरदोई, अक्टूबर 4 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर दुर्जना गांव में रविवार सुबह छत पर टहल रहे सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी रोशन लाल यादव हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे रोशन लाल को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी है। परिजनों के मुताबिक, रोशन लाल सुबह घर की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। रोशन लाल लोक निर्माण विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.