Hardoi News: हर महीने 10 फीसदी मुनाफे का झांसा देकर 43.85 लाख ठगे
हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हर महीने निवेश की रकम पर 10 फीसदी ब्याज देने और मूलधन सुरक्षित रहने का झांसा देकर 30 से अधिक लोगों से 43.85 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के झरोइया गांव निवासी अमर तिवारी की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से पुलिस ने एबीएमपीएल कंपनी के पांच कथित संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमर तिवारी दूध की डेयरी चलाने के साथ निजी नौकरी भी करते हैं। उनके मुताबिक, जुलाई 2024 में लखीमपुर खीरी निवासी जयप्रकाश मौर्य उनकी डेयरी पर पहुंचा था। उसने एबीएमपीएल कंपनी में निवेश करने पर हर महीने 10 फीसदी मुनाफा मिलने और मूलधन सुरक्षित रहने की बात कही। सोशल मीडिया पर वीडियो और हरदोई में बैठकें कर भी कंपनी का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.