Hardoi News: हरिद्वार जाने निकले अधेड़ की इलाज के दौरान मौत, हादसे की आशंका
हरदोई, अगस्त 3 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे गंभीर हालत में मिले अधेड़ की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के कोर्रियापुर निवासी 55 वर्षीय लज्जाराम वर्तमान में देहात कोतवाली क्षेत्र के झुरैया गांव में अकेले रहते थे। परिजनों के अनुसार, वह 31 जुलाई की शाम हरिद्वार यात्रा पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उसी रात शहर कोतवाली क्षेत्र में रद्दे पुरवा मोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रविवार रात मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मेडिकल कॉले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.