Hardoi News: हरपालपुर सीओ कार्यालय और आवास के लिए 3.25 करोड़ मंजूर
हरदोई, अक्टूबर 30 -- Hardoi News: सवायजपुर। गंगा, रामगंगा और गर्रा नदियों किनारे बसी सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में पुलिस प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। सवायजपुर में हरपालपुर क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय एवं आवास निर्माण के लिए शासन स्तर से कुल 3.25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई है। सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह 'रानू' ने इसके लिए पैरवी की है। स्वीकृत धनराशि में क्षेत्राधिकारी कार्यालय के निर्माण के लिए 162.02 लाख और आवास निर्माण के लिए 163.23 लाख निर्धारित किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी हरपालपुर के कार्यक्षेत्र में हरपालपुर, अरवल, सवायजपुर, लोनार और बेहटा गोकुल सहित पांच थाने आते हैं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: बाबा लक्ष्मण दास नीम करौली धाम में 65 लाख से बनेगा अति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.