Hardoi News: हरपालपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत
हरदोई, अक्टूबर 22 -- Hardoi News: हरपालपुर। बाइक से उछलकर गिरी महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। अरवल थाना क्षेत्र के शेखपुरा नगरिया गांव निवासी 50 वर्षीय विमला पत्नी स्व.अवधेश बेहथर गांव निवासी अपने बहनोई के बेटे रिंकू के साथ बाइक पर बैठकर दवा लेने पाली जा रही थीं। गुरुवार की शाम करीब पांच बजे हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के रोशनपुर गांव के निकट गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर जाते समय अचानक बाइक से उछलकर महिला सड़क पर गिर गईं, जिससे उसकी मौत हो गई है। महिला के दो बेटे और चार बेटियां हैं। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.