हरदोई, जुलाई 29 -- Hardoi News: हरपालपुर। हरपालपुर थाना क्षेत्र के लमकन गांव में एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। लमकन गांव निवासी अवधेश के सबसे बड़े 28 वर्षीय बेटे पिंटू कुमार खेती-बाड़ी करते थे। उनकी शादी वर्ष 2021 में बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कोई गांव निवासी यशोदा से हुई थी। दंपति की तीन साल की एक बेटी प्रिया है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात पिंटू ने परिवार के साथ खाना खाया। फिर अपने कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद उनकी पत्नी यशोदा भी कमरे में सोने चली गई। बुधवार सुबह परिवार के सभी सदस्य उठ गए पर पिंटू कमरे से बाहर नहीं आया। इसके बाद छोटे भाई आकाश ने कमरे में जाकर देखा तो पिंटू बिस्तर पर मृत मिले।हरपालपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमा...