हरदोई, अक्टूबर 26 -- Hardoi News: हरपालपुर। ग्राम शेखापुर नगरिया में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक किसान और उसके बेटे की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित रामेश्वर दयाल ने बताया कि 25 अक्तूबर की शाम करीब 5 बजे वह अपने खेत पर थे, तभी गांव के वमजीत, सुनील, शिवम और सरजू वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए उनके बेटे राजेश कुमार को भी पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चारों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...