Hardoi News: हरपालपुर में तीन महिलाओं पर गिरी कच्ची दीवार, मेडिकल कालेज रेफर
हरदोई, सितम्बर 30 -- Hardoi News: हरपालपुर। पांडेयपुरवा गांव में बुधवार को मलबे से गेहूं निकालते समय अचानक एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर तीन महिलाएं गंभीर घायल हो गईं। तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पांडेयपुरवा गांव निवासी रामदत्त का मकान तीन दिन पूर्व हुई मूसलाधार बारिश के चलते ढह गया था। बुधवार को उनकी मां रामबेटी, भाभी राजेश्वरी और पत्नी गीता उस गिरे हुए मकान के मलबे से गेहूं निकाल रही थीं। इसी दौरान पास की एक अन्य कच्ची दीवार अचानक ढह गई। इसकी चपेट में आकर तीनों महिलाएं दब गईं। वहां मची चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से सीएचसी हरपालपुर पहुंचाया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.