Hardoi News: हरपालपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत
हरदोई, जुलाई 7 -- Hardoi News: हरपालपुर। बरंडारी-श्रीमऊ मार्ग पर सोमवार रात करीब नौ बजे बहादुरनगर गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दस्यौली गांव निवासी पिंटू सोमवार रात सांडी कस्बे से मामा की बेटी की गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी थाना क्षेत्र के बहादुरनगर गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया है। इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पिंटू के परिवार में पत्नी रानी और तीन बेटे हैं। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.