Hardoi News: हरपालपुर में चलती कार में लगी आग, टला हादसा
हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव के चौराहे पर बुधवार देर शाम एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां एक चलती सीएनजी कार में शॉर्ट-सर्किट के चलते अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। अरवल थाना क्षेत्र के चांदामहमदपुर गांव निवासी अवनीश दीक्षित कार से किसी काम के सिलसिले में हरपालपुर से चौंसार जा रहे थे। पलिया चौराहे के पास पहुंचते ही कार से धुआं और लपटें उठने लगीं। बीच सड़क पर कार को आग का गोला बनते देख वहां मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हरपालपुर के प्रभारी नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.