Hardoi News: हरपालपुर में किराना और खाद-बीज व्यापारी घर से चोरी
हरदोई, अक्टूबर 22 -- Hardoi News: हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के खरगपुर गांव में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने एक किराना और खाद-बीज व्यापारी के घर धावा बोलकर लाखों रुपए की नगदी व सोने के जेवर पार कर दिए। चोरों ने सो रहे परिजनों के कमरों में बाहर से कुंडी लगा दी और वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। खरगपुर गांव निवासी श्यामवीर सक्सेना पुत्र रामकिशुन भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। साथ ही उनका किराना और खाद-बीज का भी कारोबार है। श्यामवीर ने बताया कि गत नौ मई को उनके भाई राजवीर सक्सेना की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: देवीपूजा से लौटकर सोया परिवार, घर में सेंध लगा लाखों पार घर में उनकी भाभी रीता सक्सेना और उनकी दो बेटियां मौजूद थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.