Hardoi News: हरदोई-लखनऊ हाईवे पर विशालकाय अजगर देख राहगीरो में मचा हड़कंप
हरदोई, अक्टूबर 22 -- Hardoi News: कछौना। लखनऊ हरदोई पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय ग्राम टुटियारा के पास एक विशालकाय अजगर निकलने से हड़कम्प मच गया। स्थानीय पुलिस टीम ने अजगर का सर्पमित्र कुलदीप के माध्यम से रेस्क्यू कराकर जंगल में छुड़वा दिया। रात में कटियामऊ और टुटियारा के जंगलों से निकल कर एक विशालकाय अजगर लखनऊ हरदोई मार्ग पर आ गया। डिवाइडर के संकेतक पर बैठे अजगर को देखकर कई राहगीर हैरान रह गए। सूचना पाकर कुछ देर बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। यहां सर्प मित्र कुलदीप को मौके पर बुलाकर विशालकाय अजगर का सफल रेस्क्यू कराया गया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया अजगर को रेस्क्यू कराकर वन विभाग की टीम ने सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.