Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर किसानों का प्रदर्शन, बंद रेल सेवाएं बहाल करने की उठी मांग
हरदोई, जुलाई 23 -- Hardoi News: हरदोई। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। किसानों ने कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों को दोबारा संचालित करने तथा बघौली रेलवे स्टेशन सहित क्षेत्र के अन्य स्टेशनों पर पहले की तरह ट्रेनों का ठहराव बहाल किए जाने की मांग उठाई। स्टेशन परिसर में ही किसान प्रतिनिधियों ने स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा और मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीएमआई) अंबुज मिश्रा को अलग-अलग संगठनों की ओर से ज्ञापन सौंपा। बघौली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर 31 जनवरी 2023 से प्रत्येक माह के अंतिम दिन किसान महापंचायत आयोजित कर रेल प्रशासन और केंद्र सरकार को मांगपत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने जनहित, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.