Hardoi News: हरदोई में हादसा, पिकअप चालक की मौत
हरदोई, अक्टूबर 26 -- Hardoi News: हरदोई में सोमवार को हुए हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद लंबा जाम लग गया। हादसे में दूसरी पिकअप भी शामिल थी। इसमें सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी टड़ियावां पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान पिकअप चालक अतरौली निवासी सुनील कुमार बाजपेयी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का उपचार किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराने और जाम खुलवाने का प्रयास किया। शव को मेडिकल कॉलेज स्थित शवगृह में रखवा दिया गया। देहात कोतवाल इंस्पेक्टर समर बहादुर सिंह ने बताया कि अन्य घायलों की स्थिति सामान्य है। परिजनों के आने के बाद पंचायतनामा की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.