हरदोई, नवम्बर 25 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। कोतवाली शहर क्षेत्र के राधानगर में पत्नी से मारपीट करने का विरोध करने पर बेटे ने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। शहर के मोहल्ला राधानगर निवासी रामेन्द्र सिंह (53) मंगलवार की देर रात में अपनी पत्नी अंजू सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। इस दौरान उनके बेटे सत्यम सिंह (28) ने विरोध किया। इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान सत्यम ने धारदार हथियार से पिता पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से रामेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो ग...