Hardoi News: हरदोई में चाचा-भतीजे को पीटा, हंगामे के बाद गाड़ियों में तोड़फोड़
हरदोई, अक्टूबर 26 -- Hardoi News: शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगली पुरवा में रविवार रात चाचा-भतीजे के साथ मारपीट का मामला सामने आया। आरोप है कि करीब 15 लोगों ने रेलवेगंज की गुप्ता कॉलोनी निवासी पूर्वांकर गुप्ता और उनके चाचा अरुण गुप्ता को पीट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और हमलावरों को खदेड़ने लगे। गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि मोमीनाबाद निवासी अशरफ चौधरी और हुसैन शमसी अपने करीब 15 साथियों के साथ मंगलीपुरवा पहुंचे। इसी दौरान चाचा-भतीजे के साथ मारपीट की। घटना में पूर्वांकर घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि अरुण गुप्ता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मारपीट के दौरान शोर-शराबा होने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.