हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को निःशुल्क मिनीकिट और 50, 75 व 100 प्रतिशत अनुदान पर बीज प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराना अनिवार्य कर दिया गया है। रबी सीजन में गेहूं, मसूर, सरसों और जौ के बीज के लिए किसान कृषि विभाग के दर्शन पोर्टल-2 पर बुकिंग कर सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चन्द्र पाठक ने बताया कि बुकिंग कराने वाले किसानों को ही विकासखंड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार से पीओएस मशीन के माध्यम से बीज वितरित किए जाएंगे। निर्धारित लक्ष्य से अधिक बुकिंग होने पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति के समक्ष ई-लॉटरी से किसानों का चयन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hardoi News: अनुदान और मुफ्त बीज के लिए बुकिंग जरूरी, लक्ष्य पूरा होने तक खुला रहेगा पोर्ट...