हरदोई, अक्टूबर 2 -- Hardoi News: हरदोई। विधानसभा क्षेत्र हरदोई के सुरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत हरदोई देहात में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भवन निर्माण के लिए 3000 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। उपजिलाधिकारी सदर मयंक कुंडू ने भूमि उपलब्धता की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। तहसील प्रशासन के अनुसार, ग्राम हरदोई देहात की बंजर कुल 1.5940 हेक्टेयर भूमि है। इसमें से 0.30 हेक्टेयर यानी 3000 वर्गमीटर भूमि पंचायत उत्सव भवन के लिए चिह्नित की गई है। भूमि प्रबंधक समिति की बैठक में भी इसके आवंटन का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। चिह्नित भूमि मौके पर खाली है। पंचायत उत्सव भवन निर्माण के लिए उपयुक्त पाई गई है। हालांकि इसी गाटा संख्या में पहले से पानी की टंकी और आरआरसी केंद्र बना हुआ है। प्...