Hardoi News: हरदोई-कन्नौज मार्ग पर तीन दिन बदला रहेगा यातायात
हरदोई, अक्टूबर 9 -- Hardoi News: हरदोई। हरदोई-कन्नौज मार्ग पर एनएच-731 के पैकेज-2बी के तहत 167 130 किलोमीटर बिंदु पर गार्डर लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते नौ से 11 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा। वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। पुलिस के अनुसार गार्डर लॉन्चिंग के दौरान भारी क्रेन, मशीनों और अन्य उपकरणों की मदद से गार्डर उठाने और स्थापित करने का काम किया जाएगा। इस कारण संबंधित मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। वाहन चालकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करना होगा। हरदोई से बिलग्राम की ओर जाने वाले वाहन शहर की सांडी चुंगी से सांडी रोड होते हुए सांडी और बिलग्राम के रास्ते जा सकेंगे। बिलग्राम से हरदोई आने वाले वाहन भी इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.