हरदोई, अगस्त 3 -- Hardoi News: बिलग्राम। पुरानी रंजिश में रविवार देर रात खेत की रखवाली कर रहे दो किसानों पर दबंगों ने हमला कर दिया। मचान पर सो रहे दोनों किसानों को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से जमकर पीटा गया। गंभीर रूप से घायल दोनों किसानों को सीएचसी बिलग्राम से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। थाना क्षेत्र के दुर्गागंज गांव निवासी अयोध्या प्रसाद (52) और राजेश (50) रविवार रात खेत में बने मचान पर सोकर फसल की रखवाली कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और दोनों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से की गई मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गए।परिजनों ने दोनों घायलों को सामु...