Hardoi News: हत्या के आरोपित पति को जेल, देवर की तलाश जारी
हरदोई, अगस्त 17 -- Hardoi News: हरदोई। मंगोलापुर गांव में महिला कोमल की हत्या के मामले में नामजद आरोपित पति सत्यपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। मामले में नामजद उसके भाई छोटू उर्फ सत्यप्रकाश की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। कोतवाली देहात क्षेत्र के मंगोलापुर गांव में 15 अगस्त को महिला कोमल पत्नी सत्यपाल का शव बरामद हुआ था। मृतका लालपालपुर की रहने वाली थी। पारिवारिक विवाद को लेकर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति सत्यपाल पुत्र रामदयाल और उसके भाई छोटू उर्फ सत्यप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि नामजद आरोपित सत्यपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- हरदोई में पत्नी की गला दबा हत्याकर जंगल में फेंका शव सोमवार को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे नामजद आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.