Hardoi News: हत्याहरण तीर्थ मेले की तैयारियों का सीओ ने लिया जायजा
हरदोई, अगस्त 29 -- Hardoi News: बेनीगंज। भद्र माह में लगने वाले प्रसिद्ध हत्याहरण तीर्थ मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर क्षेत्राधिकारी हरियावां ने शुक्रवार को मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए। मेला परिसर में निगरानी के लिए कैमरों की व्यवस्था भी कराई गई है। शनिवार से ही दुकानदार और श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो जाता है। बताया गया कि भद्र माह में प्रत्येक रविवार को हत्याहरण तीर्थ पर मेला लगता है। सोमवती अमावस्या पड़ने पर यहां श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। मेले में अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम ने रावण वध के बाद इसी स्थान पर स्नान कर स्वयं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.