हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: कल्याणमल, संवाददाता। कोथावां विकासखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध पौराणिक हत्याहरण तीर्थ परिसर में गुरुवार को साधु समाज नैमिषारण्य की बैठक हुई। इसमें तीर्थ की धार्मिक गरिमा बनाए रखने, स्वच्छता, श्रद्धालुओं की सुविधा और आगामी भादों मेले की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। महंत संतोष दास खाकी ने कहा कि भादों मेले में दुकानदारों से किसी भी तरह की अनधिकृत वसूली नहीं होने दी जाएगी। मेले की व्यवस्थाएं पारदर्शिता, अनुशासन और सेवा भावना के साथ संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संत समाज आवश्यक सहयोग करेगा। बैठक में हत्याहरण तीर्थ सहित नैमिषारण्य क्षेत्र के विकास और प्राचीन धार्मिक परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लिया गया। संतों ने श्रद्धालुओं से तीर्थ परिसर की पवित्रता और स...