हरदोई, नवम्बर 14 -- Hardoi News: संडीला। पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई को जेल भेज दिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या की वारदात में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली है। गुरुवार की रात संडीला कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशराफटोला निवासी राधेश्याम और उसके भाई घनश्याम के बीच कहासुनी हो गई। घनश्याम ने बड़े भाई राधेश्याम के सिर में ईंट मारकर घर के कमरे के अंदर उसकी हत्या कर दी। मामले में राधेश्याम की पत्नी राधा ने देवर घनश्याम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें शराब पीने और मीट खाने के विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया गया। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद घनश्याम को न्यायालय में पेश किया गया। यह भी पढ़ें- Hardoi News: ईंट से सिर पर वार कर बड़े भाई को मार डाला वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...