हरदोई, सितम्बर 17 -- Hardoi News: हरदोई। शहर के मोहल्ला टीलिया में नगमा की हत्या के पीछे रुपयों का लेनदेन भी सामने आया है। मकान के हिस्से से मिले डेढ़ लाख रुपयों में से एक लाख रुपया उसने एक युवक को दे दिए थे, जिससे उसके पति का चरित्र को लेकर शक गहरा गया। गुरुवार को आरोपित पति को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर ली है। मालूम हो कि मंगलवार की रात टिलिया मोहल्ले में रहने वाली नगमा की हत्या उसके पति परवेज ने कर दी थी। उसने धारदार हथियार से वार कर सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया था। यह भी पढ़ें- अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की हत्या, सिर धड़ से अलग, पेट में आठ बार किए वार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका नगमा के शरीर पर नौ चोटों की पुष्टि हुई। पता चला कि सीने पर धारदार हथियार से...