Hardoi News: सड़क दुर्घटना को घायल की एक माह मौत
हरदोई, जुलाई 27 -- Hardoi News: पिहानी। दहेलिया गांव निवासी एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह एक माह पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। गांव निवासी नरगिस ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसके जेठ सरफराज का 26 जून को ट्रैक्टर द्वारा एक्सीडेंट हो गया था। तभी से उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया जाता है कि मृतक फेरी लगाकर परिवार का पेट पाल रहा था। उसकी मौत से परिजन का बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.