Hardoi News: स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक मरीजों का हुआ निशुल्क उपचार
हरदोई, नवम्बर 21 -- Hardoi News: हरदोई। डॉ. रामबाबू द्विवेदी ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांव इकनौरा में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें इकनौरा सहित आसपास के गांवों के 300 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञों से निशुल्क परामर्श लिया और दवाएं प्राप्त कीं। शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया। पैथोलॉजी टीम ने भी अपनी सेवाएं दीं। डॉ. रामबाबू द्विवेदी, डॉ. सुरेश कुमार अग्निहोत्री और डॉ. चंद्र प्रकाश अवस्थी समेत अन्य चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया। आयोजन में 'संवेदना' संस्था के सदस्यों ने भी सहयोग किया। संस्था के डॉ. ईश्वर चंद्र वर्मा, डॉ. ब्रह्मस्वरूप पांडेय, डॉ. नरेश चंद्र शुक्ल, डॉ. शीला पांडेय, वेद प्रकाश अवस्थी, गिरीश चंद्र बाजपेयी और साधना मिश्रा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.