हरदोई, अगस्त 6 -- Hardoi News: हरदोई। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक भवनों पर निर्धारित समय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं। राष्ट्रगान कराएं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके आश्रितों के सम्मान, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनहितकारी योजनाओं से जुड़े आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि कार्यक्र...