Hardoi News: स्लीपर बस से भिड़ंत में दो पुलिसकर्मी घायल
हरदोई, नवम्बर 5 -- Hardoi News: शाहाबाद। मझिला थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ के पास गुरुवार सुबह करीब 10 बजे स्लीपर बस और पुलिस की पीआरबी -112 कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पीआरबी -112 पर तैनात सिपाही कपिल कुमार और होमगार्ड आशीष घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस टीम सूचना मिलने पर टुर्मुकी की ओर जा रही थी। इसी दौरान नगरिया मोड़ के पास सामने से आ रही एक स्लीपर बस ने पुलिस वाहन में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मझिला थाना प्रभारी वीर बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: दो वाहनों की टक्कर में डीसीएम चालक घायल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कपिल की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.