Hardoi News: स्मृति उद्यान बनाने का महाराजा सल्हीय पासी ट्रस्ट ने लिया निर्णय
हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: हरदोई। संडीला नगर संस्थापक महाराजा सल्हीय पासी ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। जिसमें ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों और भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। महाराजा सल्हीय पासी की स्मृति में भव्य स्मृति उद्यान स्थापित कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष राम बाबू पासी ने कहा कि ट्रस्ट महाराजा सल्हीय पासी के आदर्शों पर चलते हुए समाज, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। रामदयाल वर्मा, नीरज, राहुल कुमार, आनंद, दीपक, ज्ञानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.