हरदोई, जुलाई 14 -- Hardoi News: सवायजपुर। सवायजपुर विद्युत उपकेंद्र से हाल ही में हरदोई विजिलेंस में स्थानांतरित हुए अवर अभियंता सरफराज अहमद के तबादले के बाद कार्यालय का फर्नीचर भी साथ ले जाने की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है। मामले को लेकर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में सवाल उठ रहे हैं। स्थानांतरण के अवसर पर उपकेंद्र के कर्मचारियों ने जेई सरफराज अहमद को विदाई दी। इसके बाद कार्यालय में उपयोग की जा रही मेज, कुर्सी, कूलर समेत अन्य सामान भी हटाए जाने की बात सामने आई। इससे नए जेई के कार्यभार संभालने पर कार्यालय में आवश्यक सुविधाओं का अभाव होने की चर्चा है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि संबंधित फर्नीचर विभागीय संपत्ति था तो उसे साथ ले जाने की अनुमति किस आधार पर दी गई। वहीं, यदि कुछ सामान निजी था तो इसकी स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। कुछ कर्मचा...