Hardoi News: स्ट्रीट लाइटें खराब होने से दुकानदार परेशान
हरदोई, जुलाई 20 -- Hardoi News: हरदोई। शहर में नुमाइश चौराहा से घंटाघर रोड पर तहसील के आसपास स्ट्रीट लाइटें तकनीकी खराबी का शिकार हैं। दुकानदार शमशुल ने बताया कि कई बार नगर पालिका कर्मियों को सूचना दी गई। कर्मचारियों ने आकर मरम्मत की। एक-दो दिन जलने के बाद लाइटें फिर खराब हो जाती हैं। सोमवार सुबह कई खंभों की लाइटें बंद पड़ी रहीं। इससे अंधेरा पसरा रहा। लाइटों की खराबी के लिए चौराहे के सुंदरीकरण कार्य को जिम्मेदार माना जा रहा है। इस संबंध में पालिका के कर्मचारियों ने बताया कि छानबीन कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। ईओ रामेंद्र सिंह ने कहा कि स्ट्रीट लाइटों में कोई कमी है तो उसको दूर कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.