हरदोई, अक्टूबर 24 -- Hardoi News: मल्लावां। मल्लावां-कन्नौज मार्ग पर अंटिया गांव के पास कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर मेढ़े लाल की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान की दीवार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान में रखा कृषि उपकरण कल्टीवेटर भी टूट गया। वहीं महिमपुर निवासी मदनपाल की पास में खड़ी बाइक कंटेनर की चपेट में आकर चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कंटेनर चालक दिलीप निवासी रिफाइनरी, मथुरा ने बताया कि वह काठमांडू (नेपाल) में एलपीजी गैस खाली करने के बाद मथुरा लौट रहा था। अंटिया गांव के पास अचानक कंटेनर की स्टीयरिंग फेल हो गई, जिससे वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और वह दुकान में जा घुसा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...